तमाड़. वन क्षेत्र अंतर्गत परासी स्थित पावर हाउस के निकट से वन विभाग की टीम ने 66 पीस अवैध अर्जुन लकड़ी लदा एक ट्रक (यूपी 75के 9667) को पकड़ा. बताया जा रहा की गुप्त सूचना मिली थी की अवैध लकड़ी लदा एक ट्रक उलीडीह मोड़ आ रहा है. सूचना के आधार पर जांच अभियान चला कर ट्रक को पकड़ा गया. वन विभाग के अभियान के दौरान ट्रक का चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. लकड़ी लदे ट्रक को जब्त कर तमाड़ रेंज कार्यालय लाया गया. वन विभाग ने ट्रक मालिक व चालक पर कार्रवाई की प्रकिया शुरू कर दी है.
अवैध अर्जुन लकड़ी लदा ट्रक जब्त
वन विभाग की टीम ने 66 पीस अवैध अर्जुन लकड़ी लदा एक ट्रक (यूपी 75के 9667) को पकड़ा.
