पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गयी

बूथ संख्या 33 एवं बूथ संख्या 39 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया.

तोरपा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को बूथ संख्या 33 एवं बूथ संख्या 39 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अंत्योदय की विचारधारा के प्रवर्तक थे. उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है. कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, विनोद गुप्ता, शिव नारायण नाथ साहादेव, जितेंद्र साहू, गोवर्धन साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >