सांसद कार्यालय में दी गयी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि

अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

खूंटी. सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में सोमवार को देश के अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने संदेश में कहा कि 23 मार्च भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में त्याग, साहस और राष्ट्र प्रेम का प्रतीक दिवस है. उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के विचार-समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. शहीदों के आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त, समतामूलक और प्रगतिशील भारत का निर्माण संभव है. इस अवसर पर प्रदेश सचिव पीटर मुंडू ने झारखंड के गांधी स्वर्गीय टी मुचीराय मुंडा की पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड का निर्माण स्वर्गीय टी मुचीराय मुंडा चाहते थे, वह सपना आज भी पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है. उनके बताये मार्ग पर चल कर उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए हम सभी को मिलकर संकल्पबद्ध प्रयास करना होगा. कार्यक्रम में नईमुदीन खान, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, पांडेया मुंडू, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, जुनैद अहमद, आमिर हुसैन, कृष्ण कुमार, आयुष साहू, सोनू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

स्वर्गीय टी मुचिराय मुंडा को किया गया नमन B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >