राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि सभा, फल बांटे

राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

खूंटी. सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र सहित अन्य कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में सांसद कालीचरण मुंडा जी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने की मजबूत नींव रखी. दूरसंचार क्रांति और कंप्यूटर युग की शुरुआत उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है. देश की एकता-अखंडता के लिए दिया गया उनका बलिदान अविस्मरणीय है. जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा थे. जिला प्रभारी चौतू उरांव ने भी विचार रखे. श्रद्धांजलि सभा के बाद कांग्रेसजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया. वहीं कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया. मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, गुलाम गौस, गोपाल भगत, एलेकसियूस परधिया, जुनैद अहमद, पौल भेंगरा, शशिकांत होरो, सोहेल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >