पौधा संरक्षण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

फसल सुरक्षा कार्यक्रम 25- 26 के तहत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया.

सोनाहातू. गलऊ पंचायत सचिवालय में कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी के सौजन्य से फसल सुरक्षा कार्यक्रम 25- 26 के तहत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, मुखिया सावना महली एवं सांसद प्रतिनिधि दिलेश्वर कोईरी, पंचायत सचिव सुरेश चन्द्र महतो ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रशिक्षक बीटीएम दीनानाथ भगत एवं हीरालाल महतो के द्वारा किसानों को फसल सुरक्षा में समेकित कीट नियंत्रण के उपाय फेरोमैन कैंप, एलोस्टिक, ब्लूस्टिक के प्रयोग, नीमास्त्र, बीजामृत, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र बनाने और प्रयोग करने का तरीका विस्तार से बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >