नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन

मंगलवार को कर्रा बहुद्देश्यीय भवन में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.

कर्रा. स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा शत-प्रतिशत साक्षरता के तहत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास को लेकर मंगलवार को कर्रा बहुद्देश्यीय भवन में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में चयनित सर्वेयर और वॉलेंटियर शामिल हुए. उन्हें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अनुग्रह देमता और अनमोल विल्सन संगा ने प्रशिक्षण दिया. इस अवसर पर बीईईओ ने कहा कि अब किसी भी व्यक्ति को निरक्षर नहीं रहना है. इसके लिए सरकार के द्वारा नव साक्षर अभियान चलाया जा रहा है. सभी को पढ़ना लिखना और संख्यात्मक ज्ञान जानना जरूरी है. जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अनुग्रह देमता ने कहा कि अब अंगूठा लगाने वाले हाथों में कलम होगा. प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सर्वेयर और वालंटियर को शिशु पंजी के सर्वेक्षण के दौरान निरक्षरों की पहचान करने का निर्देश दिया गया. जिसका उल्लास पोर्टल पर इंट्री करने के साथ-साथ उन निरक्षरों को पढ़ाने का भी निर्देश गया. इस अवसर पर परीक्षा में उत्तीर्ण नव साक्षरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. प्रशिक्षण में सर्वेयर शिक्षक, बीआरपी ,सीआरपी एवं वालंटियर शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >