कर्रा. कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर पतरा में बुधवार को पड़हा समिति के तत्वावधान में आईंद पड़हा के महासचिव जोनसन आईंद की अध्यक्षता में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के पारंपरिक ग्राम सभा के अस्मिता तथा जल जंगल जमीन के हक अधिकार को लेकर विशेष बैठक की गयी. बैठक में उपस्थित झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि पंचायत राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पेसा नियमावली के अनुपालन के लिए जो मानक संचालन प्रणाली निर्धारित किया है. वह पारंपरिक ग्राम सभा के अस्मिता के साथ अन्याय है. झारखंड सरकार पारंपरिक ग्राम सभा को स्वायत्तता तथा अधिकार संपन्न नहीं करना चाहती है. मसीहदास गुड़िया ने कहा कि हमें अपने पुरखों के संघर्ष और बलिदान को नहीं भूलना चाहिए. बैठक में मुख्य रूप से बेनेदिक्त नवरंगी, अनुप किशोर आईंद, बिरसा होरो, बरदान होरो, ठौरा होरो, प्रकाश हेमरोम, बसंती तिर्की, सुदेश खाखा, दानिएल होरो सहित अन्य उपस्थित थे.
गोविंदपुर में पारंपरिक ग्राम सभा को लेकर बैठक
पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के पारंपरिक ग्राम सभा के अस्मिता तथा जल जंगल जमीन के हक अधिकार को लेकर विशेष बैठक की गयी.
