विधायक ने चार धुमकुड़िया गांवों के ग्राम प्रधानों को दिये पारंपरिक वाद्ययंत्र

रनिया प्रखंड सभागार में बुधवार को कल्याण मद से वाद्य यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

रनिया. रनिया प्रखंड सभागार में बुधवार को कल्याण मद से वाद्य यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक सुदीप गुड़िया के हाथों चार धुमकुड़िया गांवों के ग्राम प्रधानों को पारंपरिक वाद्ययंत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि आदिवासी समाज में ढोल-नगाड़े केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं. शादी-विवाह, पर्व-त्योहार और अन्य सामाजिक आयोजनों में सामूहिक रूप से वादन कर लोग अपनी परंपराओं को जीवित रखते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे वाद्य यंत्रों के संरक्षण और प्रोत्साहन से नई पीढ़ी की पहचान बनी रहेगी. वाद्य यंत्रों में मांदर, नगाड़ा, ढोल, बांसुरी, शहनाई, करताल, घुंघरू सहित अन्य पारंपरिक उपकरण शामिल हैं. कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, जिला परिषद सदस्य बिरेन कंडुलना, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश कोनगाड़ी, देवनाथ मंगाइया सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >