खूंटी. समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाज कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा की. इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति और उनमें उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, एमटीसी केंद्र का संचालन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभुकों की संख्या, टीएचआर वितरण, पोषण ट्रैकर में आधार मैपिंग, पोषण वाटिका सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने सभी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. कहा कि ऐसे लाभुकों की पहचान करें जो आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. ऐसे सभी लाभुकों के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनायें. मौके पर परियोजना निदेशक सह प्रभारी उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, एलएस सहित अन्य उपस्थित थे.
योग्य लाभुकों तक पहुंचायें योजनाओं का लाभ : उपायुक्त
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाज कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा की.
