तोरपा. प्रखंड सभागार में मंगलवार को सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने रक्तदान कर की.
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. उपायुक्त के निर्देश पर जिले में रक्त की कमी दूर करने के लिए प्रखंडवार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव ने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों को नया जीवन मिल सकता है.
शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिये गये. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
