जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा की रक्षा की ली शपथ

जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, सीएनटी-एसपीटी एक्ट की रक्षा के लिए संघर्ष की शपथ ली.

सोनाहातू/राहे. झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल नुरु राहे, कंताटोली, सोनाहातू, बरसालडीह में सम्मान पूर्वक शहीद बिरसा मुंडा जयंती की मनायी गयी एवं जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, सीएनटी-एसपीटी एक्ट की रक्षा के लिए संघर्ष की शपथ ली. मुख्य वक्ता के रूप में वक्ता सुफल महतो ने कहा बिरसा के रास्ते ही झारखंड की खुशहाली, बेहतरी, भाईचारा के सपने को पूरा किया जा सकता है. इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान कौंसिल सदस्य बिसंबर महतो, जिला कौंसिल सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो, पाडूराम मुंडा, रतन महतो, उमेश महतो, रंजीत मोदक, गगन सायं मुंडा, दिनेश महतो, मंगल मुंडा, शिवेश्वर अहिर, नेहरू लाल मुंडा, लोकल कमेटी सदस्य बिनोद साव आदि उपस्थित थे.

राहे सोनाहातू में शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जुटे ग्रामीण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >