मां दिऊड़ी का आशीर्वाद लेकर किया पदभार ग्रहण

तमाड़ थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने पदभार ग्रहण किया

तमाड़. तमाड़ थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने पदभार ग्रहण करने से पहले शनिवार को मां दिऊड़ी मंदिर पहुंच कर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया. पूजा-अर्चना के बाद वे तमाड़ थाना पहुंचे. जहां उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी से विधिवत प्रभार ग्रहण किया. थाना परिसर पहुंचने पर तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मोदी ने नये थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. पदभार ग्रहण के बाद नये थाना प्रभारी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा लोगों के बीच पुलिस और जनसंपर्क को मजबूत करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >