जिले में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

डीसी ने खूंटी में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की समीक्षा की, दिये कई निर्देश

खूंटी. जिले में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति को लेकर गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने आइओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों में ईंधन की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली. तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. ऐसे में पेट्रोल पंप संचालकों और आम लोगों को किसी प्रकार की घबराहट या अफवाह में आने की जरूरत नहीं है. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने पेट्रोल पंप संचालकों से अपील की कि वे सामान्य रूप से ईंधन की आपूर्ति बनाये रखें. आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और लोग केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें. उपायुक्त ने जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया. कहा कि जेनसेट समेत अन्य आवश्यक उपकरणों के लिए पेट्रोल या डीजल ले जाते समय पेसो (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन) से अनुमोदित जेरीकेन का ही उपयोग किया जाये. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीजीएम आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.डीसी ने खूंटी में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की समीक्षा की

डीसी ने खूंटी में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की समीक्षा की, दिये कई निर्देश

जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने और

सभी पेट्रोल पंपों के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देशB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >