ज्वेलरी दुकान में चोरी का प्रयास, बंद रहीं दुकानें

शहर के नेताजी चौक स्थित जतन ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया

खूंटी. शहर के नेताजी चौक स्थित जतन ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया. चोरों ने दरवाजे पर लगे चार ताले और लोहे के एंगल को काटकर दुकान में प्रवेश किया. दुकान के अंदर रखे तिजोरी का ताला तोड़ने का प्रयास किया. जिसमें वे नाकाम रहे. चोरों ने दुकान को काफी क्षतिग्रस्त कर दिया है. रविवार को दुकान संचालक अनंत लाल स्वर्णकार को घटना की जानकारी मिली. उन्होंने इसकी जानकारी खूंटी थाना को दे दी है. सूचना के बाद पुलिस छानबीन करने में जुट गयी है. ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व भी जतन ज्वेलर्स सहित अन्य ज्वेलरी दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया था. चोरी के विरोध में बंद रही दुकानें : ज्वेलरी दुकान में चोरी करने का प्रयास किये जाने से ज्वेलरी दुकानदारों में भय का माहौल है. चोरी की घटना के विरोध में रविवार को सभी ज्वेलरी दुकानें बंद रहीं. दुकानदारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया. वहीं भुक्तभोगी दुकानदार के साथ सभी खूंटी थाना जाकर चोरों को पकड़ने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >