हाथी ने घर में रखे सामान और आनाज को किया बर्बाद

रनिया प्रखंड क्षेत्र के लोग हाथियों के भय के साये में जीने को विवश हैं. आये दिन यहां हाथियों का समूह या कोई एक हाथी आकर उत्पात मचा रहा है.

रनिया.

रनिया प्रखंड क्षेत्र के लोग हाथियों के भय के साये में जीने को विवश हैं. आये दिन यहां हाथियों का समूह या कोई एक हाथी आकर उत्पात मचा रहा है. झुंड से बिछड़े एक हाथी गांव में घुसकर घर और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार की रात खटंगा पंचायत के डिग्री झरिया टोली में एक हाथी ने नकुल सिंह, सुभाष कौनगाड़ी और लोवा के मनीजर सिंह के घरों को नुकसान पहुंचाया. हाथी ने घर की दीवार और छप्पर को तोड़ दिया. हाथी ने घर में रखे अनाज और अन्य सामान को बर्बाद कर दिया. इस दौरान घर में मौजूद लोग परिवार समेत बाहर भागकर खुद को बचाया. घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया जॉन कंडुलना ने वन विभाग को सूचना दी. हालांकि वन विभाग से कोई भी कर्मी गांव नहीं पहुंचा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >