थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग स्थित रायडीह फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
तमाड़. थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग स्थित रायडीह फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान बुंडू निवासी रानी दास के रूप में हुई है. वह बीते रविवार को अपने पति आनंद दास के साथ बाइक से लौट रही थीं. तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को तमाड़ अस्पताल लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर किया गया था. इलाज के दौरान रानी दास ने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।