चढ़ने लगा फगुवा का सुरूर, बिखरने लगे होली के रंग

रंगों का त्योहार होली पहुंच गया है. बस दो दिन बाद पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जायेगा.

खूंटी. रंगों का त्योहार होली पहुंच गया है. बस दो दिन बाद पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जायेगा. होली के नजदीक पहुंचते ही जगह-जगह पर होली मिलन समारोह आयोजित किये जा रहे हैं. इसी के तहत रविवार को स्थानीय रॉयल सिंह पैलेस में होली मिलन समारोह रंग दे खूंटी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खूब मस्ती किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड के नागपुरी कलाकार चिंता देवी, विनय नायक, नितेष कच्छप सहित अन्य कलाकारों ने आधुनिक और नागपुरी गीत प्रस्तुत किया. वहीं होली के गीतों से सभी को झूमने पर विवश कर दिया. देर शाम तक चले कार्यक्रम में शहर तथा आसपास से आये लोगों ने खूब लुत्फ उठाया.

रौनियार वैश्य समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

रौनियार वैश्य समिति खूंटी के सदस्यों ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. वहीं पारंपरिक गीत-संगीत के बीच सौहार्द का संदेश दिया. समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने शायरी प्रस्तुत किया. उन्होंने सामाजिक एकता को और मजबूत करने का संकल्प दिलाया. सचिव राज कुमार गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का पर्व है. मौके पर संतोष गुप्ता, विक्की गुप्ता, दिलीप गुप्ता, शशिभूषण गुप्ता, गोपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, भारत गुप्ता, विजय गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

होली को लेकर सजे बाजार

खूंटी. होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में होली का बाजार सज गया है. जगह-जगह पर होली को लेकर रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, मुखौटा सहित अन्य सामग्रियों के लिए दुकानें लगायी गयी है. बाजार में हर्बल रंग और अबीर-गुलाल की खूब मांग देखी जा रही है. शहर के नेताजी चौक और भगत सिंह चौक सहित अन्य स्थानों पर कई दुकानें सजायी गयी है. वहीं होली को लेकर नये परिधान, जूते-चप्पल और पकवान को लेकर भी दुकानों में स्टॉक आ गया है. लोग अभी से खरीदारी भी करने लगे हैं. होली को लेकर सफेद और हल्के रंग के कुर्ता और अन्य कपड़ों की खूब मांग देखी जा रही है. होली को लेकर शहर के साथ-साथ प्रखंड और गांवों में भी दुकानें सज गयी है.

खूंटी में सजा रंगों का बाजार, हर्बल रंग, अबीर-गुलाल के साथ मुखौटा भी डिमांड में

होली के पहुंचते ही जगह-जगह पर होली मिलन समारोह का हो रहा आयोजन

रंग दे खूंटी कार्यक्रम में आधुनिक और नागपुरी गीतों के धुन पर थिरके लोगB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >