खूंटी में ईद का बाजार है गुलजार

खूंटी जिले के सभी छह प्रखंडों के ईद बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है.

खूंटी. पवित्र रमजान माह अपने समापन की ओर है. ईद पर्व में अब कुछ ही दिन शेष है. ऐसे में खूंटी जिले के सभी छह प्रखंडों के ईद बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. लोग ईद की तैयारियों में पूरी तरह जुट गये हैं और बाजारों में जम कर खरीदारी हो रही है. खास कर महिलाओं, बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह है. ईद के बाजार में सबसे अधिक भीड़ सेवई, फल, कपड़े और शृंगार की दुकानों पर देखी जा रही है. इस बार बाजार में बारीक और लच्छेदार सेवइयों की कई किस्में उपलब्ध हैं, जिनमें स्पेशल घी वाली लच्छेदार सेवई की सबसे ज्यादा मांग है. आजाद रोड के दुकानदार एमडी माजिद हुसैन, रूबी आलम और महफूज हुसैन ने बताया कि बाजार में सेवई 80 रुपये से लेकर 350 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है. इसके अलावा सूखे मेवों की बिक्री भी तेज है. काजू 800 से 1450 रुपये प्रति किलो, किशमिश लगभग 400 रुपये प्रति किलो और खजूर 40 से 650 रुपये तक बिक रहा है. इत्र, सुरमा, टोपी आदि की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. इत्र की कीमत 20 रुपये से 800 रुपये तक है, जबकि टोपियां 10 रुपये से 170 रुपये तक की रेंज में बिक रही हैं. शृंगार की दुकानों में इस बार कश्मीरी चूड़ी और कश्मीरी झुमका की खास मांग है. नये डिजाइन और आकर्षक लुक के कारण बच्चे और बड़े सभी इन्हें पसंद कर रहे हैं.

ईद बाजार में कश्मीरी चूड़ी और कश्मीरी झुमका की खास मांग

ईदबाजार में कश्मीरी चूड़ी और कश्मीरी झुमका की खास मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >