विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे खूंटी का प्रतिनिधित्व
प्रतिनिधि, खूंटीजिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2025-26 का आयोजन किया गया. ओलंपियाड में अंडर 14 और अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग की टीम ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सभी विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया. अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदारी, द्वितीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय ममरला और तृतीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनिगड़ा रहा. अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुरहू, द्वितीय स्थान पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय कालामाटी और तृतीय स्थान संत अन्ना गर्ल्स स्कूल तोरपा रहे. अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय भंडारा, द्वितीय स्थान लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मुरहू और तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय अनिगड़ा रहे.
अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुरहू, द्वितीय स्थान सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल खूंटी और तृतीय स्थान पर उत्क्रमित विद्यालय घाघरा रहे. सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खूंटी जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी और सभी शारीरिक शिक्षकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
