खूंटी. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के अनुसार जिले में जन जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए उपायुक्त आर रॉनिटा ने जागरूरता रथ को रवाना किया. उन्होंने समाहरणालय परिसर में जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों, बाजार-हाट, चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा. जिससे आम नागरिक सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें. आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में प्रमुख रूप से सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, पीवीटीजी डाकिया योजना, ग्रीन राशन कार्ड योजना, अंत्योदय और गुलाबी राशन कार्ड योजना, खाद्यान्न वितरण योजना तथा पीजीएमएस के माध्यम से जन शिकायत निवारण सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यों के संबंध में आम जनों को जागरूक किया जायेगा. इसके अतिरिक्त 15 दिसंबर 2025 से जिले में प्रारंभ हुए धान अधिप्राप्ति से संबंधित जानकारी भी किसानों को दी जायेगी. मौके पर अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, डीसीएलआर अरविंद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी भीम उरांव, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
