पोस्टर-बैनर से पटा इलाका, घर-घर पहुंचने लगे हैं प्रत्याशी

प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न मिलने के बाद चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है.

बुंडू. नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न मिलने के बाद चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है. पूरा क्षेत्र वोट की अपील के पंपलेट और पोस्टर से पाट दिया गया है. प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर में मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शंकर सिंह मुंडा उर्फ भोलू ने टांगरटोली, नवाडीह टोली, उरांव टोली गोसाइडीह टोली इत्यादि मोहल्ला में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घासीराम उरांव ने कुम्हार टोली, माझी टोली, कंचन नगर,आदर्श नगर इत्यादि इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. भाजपा एनडीए समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव ने बुंडू नगर के सुभाष चौक के समीप चुनावी कार्यालय खोला. भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो उर्फ विनय महतो भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद जायसवाल, भास्कर मुखर्जी, रंजीत लहरी, राजकुमार महतो, आजसू पार्टी के जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा और जनता दल यूनाइटेड पूर्व मंत्री राजा पीटर के समर्थक भी प्रचार करने में लगे हुए हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय बडाइक ने थाना रोड सीताराम परिसर में चुनावी कार्यालय खोला है. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मेन रोड थाना टोली, बिचकाटोली, बाबूराम टोली इत्यादि मोहल्ले में घर-घर जाकर वोट देने की अपील की. बुंडू नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रचार करने में लगे हैं. अध्यक्ष पद की प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने महापात्र डेरा, फुलवार टोली, पुराना बाजार टोली में जनसंपर्क अभियान चलाया.

कई प्रत्याशियों ने खोले चुनावी कार्यालय, लग रही बैठकी

नेता-कार्यकर्ता भी उतरे समर्थन में, कर रहें वोट की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >