सोनाहातू/राहे. प्रखंड सभागार में सोनाहातू बीडीओ मनोज महथा की अध्यक्षता में एमडीए 2026 को लेकर प्रखंड स्तरीय टाक्स फोर्स की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित सभी लोगों को एमडीए के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. मुख्य रूप से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर योजना चलायी जा रही है. जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. इस दौरान बताया गया कि फाइलेरिया चिह्नित करने के लिए रात्रि शिविर लगा कर ब्लड सैंपल लिया जायेगा. वहीं चिह्नित लोगों को दवा भी दी जायेगी. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू और राहे में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष शिविर लगा कर दवा दी जायेगी. इस दौरान दवा खिलाने के तरीकों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के तहत 119625 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यक्रम की जानकारी चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र समीर कुजूर ने दी. इधर राहे प्रखंड सभागार में बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें सभी स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम और चिकित्सक मौजूद थे. दोनों प्रखंडों में 154 टीम बनायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
