तोरपा. झामुमो तोरपा प्रखंड के तपकारा और कमड़ा पंचायत समिति का गठन बुधवार को किया गया. झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य प्रदीप केशरी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पंचायत समिति का चुनाव किया गया. तपकारा पंचायत समिति के अध्यक्ष बिमल बारला चुने गये. इसके अलावा लखी स्वांसी सचिव, अनिल गुड़िया कोषाध्यक्ष चुने गये. विजय पाहन, कल्याण गुड़िया, कुंदन गुड़िया, आकिब खान, रामलखन स्वांसी, और अलफ्रेंड गुड़िया को उपाध्यक्ष चुना गया.
कमड़ा पंचायत समिति :
जिदन आइंद कमड़ा पंचायत समिति के अध्यक्ष चुने गये. सुशील होरो सचिव और दीपक फ्रांसिस गुड़िया कोषाध्यक्ष चुने गये. इसके अलावा नेलशन गुड़िया, मोजेश गुड़िया, हरसिंह गुड़िया, सुमन तोपनो, बिलकन तोपनो व अजय गुड़िया कोषाध्यक्ष चुने गये. कमड़ा पंचायत के चुनाव के समय मुखिया दीप्ती गुड़िया भी उपस्थित थीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
