टैंकर को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

कंटेनर ट्रक ने सड़क पर खड़े एक अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

तमाड़. रांची-टाटा मार्ग पर रविवार की दोपहर दिऊड़ी मंदिर के समीप जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक ने सड़क पर खड़े एक अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि टैंकर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर टैंकर से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और चालक केबिन में फंस गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल तमाड़ पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया. गंभीर रूप से घायल चालक को तमाड़ अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मृत चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार निवासी तपन दास के रूप में हुई है. हादसे के बाद रांची-जमशेदपुर एनएच-33 पर लंबा जाम लग गया. करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया और यातायात को बहाल कराया. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

हादसे के बाद रांची-जमशेदपुर एनएच-33 पर लंबा लगा जाम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >