प्रदर्शन में पहुंचे तमाड़ बुंडू झामुमो कार्यकर्ता

जीरामजी बिल के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन

तमाड़. झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति की ओर से जिला मुख्यालय में जीरामजी बिल के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना-प्रदर्शन के अवसर पर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के निर्देश पर तमाड़ व बुंडू प्रखंड समिति के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. धरनास्थल पर झामुमो नेताओं ने कहा कि जीरामजी बिल आदिवासी मूलवासी और आम जनता के हितों के खिलाफ है. मौके पर तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष शक्तिपद सिंह मुंडा, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सिंह मुंडा, वरीय उपाध्यक्ष हीरा मुंडा, सचिव उमेश सिंह मुंडा, अमजद अंसारी, देवनाथ मुंडा, शशिभूषण सिंह मुंडा, विक्रम मुंडा, चंद्रदेव मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >