सिंबोसिस स्कूल में फेयरवेल समारोह आयोजित

सिम्बॉयोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी.

बुंडू. सिम्बॉयोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. 11वीं के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उदघाटन निदेशक अली अल अराफात एवं प्राचार्या तराना बेगम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काट कर किया. मौके पर 12वीं के विद्यार्थियों के बीच क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें इशांत सिंह को मिस्टर फेयरवेल एवं रिया चेल को मिस फेयरवेल, मिस्टर आइंस्टाइन नवीन कुमार, मिस आइंस्टाइन सुरभि, मिस्टर पर्सनालिटी अर्णव राज एवं मिस चार्मल आकाशी सिंह चुने गए. सभी छात्रों को प्राचार्या तराना बेगम ने मोमेन्टो देकर सम्मानित किया. आयोजन में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ 11वीं के विद्यार्थियों ने योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >