खूंटी. खूंटी में टाटा ट्रस्ट के सहयोग से स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा संचालित स्वाधार सारथी केंद्र का सोमवार को उद्घाटन किया गया. संस्था की सीईओ अमृता कपूर ने फीता काटकर केंद्र की शुरुआत की. केंद्र से लोहरदगा, सिमडेगा और दुमका के नए कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया.
उन्होंने बताया कि स्वाधार सारथी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में लोगों को विभिन वित्तीय समावेशी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा. इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के खाता खोले गये.
वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से भी ग्रामीणों को जोड़ा गया. मौके पर स्वाधार फिनएक्सेस के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी वैषाली खोकर, रोहन कपूर, संतोष कुमार, रवि रंजन, रोशन नाग, पवन कुमार, अमन कुमार, प्रिया सिंह, सबिता देवी, विधाता राम, प्रधान डाक कार्यालय से बीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीसी, बैंक ऑफ इंडिया बीसी और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बीसी उपस्थित रहे.
