खूंटी के सुजल ग्राम संवाद में गोपला की जलापूर्ति व्यवस्था की सराहना

खूंटी के गोपला गांव में सुजल ग्राम संवाद का आयोजन हुआ. भारत सरकार ने हर घर नल जल योजना के सफल संचालन और जल संरक्षण के प्रयासों की जमकर सराहना की है.

खूंटी: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से सुजल ग्राम संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. संवाद के लिए तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत स्थित गोपला गांव का चयन किया गया. कार्यक्रम में मुखिया, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जलसहिया, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं तथा ग्रामीणों ने हर घर नल जल योजना के संचालन और रखरखाव के अनुभव साझा किए.

संवाद के दौरान भारत सरकार के अधिकारियों ने प्रत्येक परिवार तक पेयजल की उपलब्धता, जल गुणवत्ता, जलापूर्ति योजनाओं के संचालन, रखरखाव और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता से योजनाओं का नियमित संचालन किया जा रहा है तथा जल संरक्षण और जल की बर्बादी रोकने के लिए समय-समय पर ग्राम सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने बताया कि जिले में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, सहकारिता विभाग और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन और रखरखाव की व्यवस्था विकसित की जा रही है.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव सह मिशन निदेशक ने जल जीवन मिशन के तहत खूंटी जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >