कैंसर को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कर्रा के पटेल बीएड कॉलेज में मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया गया.

कर्रा. कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कर्रा के पटेल बीएड कॉलेज में मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर कैंसर विशेषज्ञ डॉ इशांत भारद्वाज ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है और इसका सफल उपचार संभव है. डॉ रितिका पाठक ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नशे से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >