एक्सआईएसएस के विद्यार्थियों ने खूंटी जिले का किया दौरा

छात्रों ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत खूंटी का दौरा किया.

खूंटी. जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) रांची के मार्केटिंग मैनेजमेंट कार्यक्रम के छात्रों ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत खूंटी का दौरा किया. इस दौरान डॉ टीना मुरारका के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ग्रामीण उद्यम, महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स और जमीनी स्तर के व्यावसायिक मॉडल्स की जानकारी ली. भ्रमण के दौरान छात्रों ने जगदंबा लाख फैक्ट्री, लीड्स रिसोर्स सेंटर पेरका, डीप रूट फार्म्स तथा घासीबाड़ी के ओपन फील्ड का दौरा किया. उद्यमियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्होंने समस्या पहचान, समस्याओं के समाधान के अवसर, मूल्य सृजन, संसाधन सीमाओं के प्रबंधन और सतत उद्यमिता की समझ को विकसित किया. छात्रों और उद्यमियों के बीच स्थानीय उद्यमों को सतत रूप से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के मॉडल्स पर भी चर्चा हुई. इस भ्रमण ने स्थानीय नवाचार को विस्तार क्षमता, बाज़ार व्यवहार्यता और दीर्घकालिक व्यावसायिक स्थिरता से जोड़ते हुए छात्रों की उद्यमशील सोच को सुदृढ़ किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >