सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन

सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को कुंजला बाजार में सड़क सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

खूंटी. सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को कुंजला बाजार में सड़क सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. ग्रामीणों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाने की अपील की गयी. वहीं सड़क दुर्घटना होने वाले विभिन्न कारणों के संबंध में बताया गया. इसके अलावा सड़क सुरक्षा, मुआवजा प्रावधान से संबंधित सभी तथ्यों के बारे में बताया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की सूचना प्राप्त होने पर अथवा दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को देखने पर तत्काल उनकी सहायता करने का प्रयास करें. जिससे सही समय पर सहायता मिलें और अस्पताल पहुंचने पर लोगों की जिंदगी बचायी जा सके. जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने सड़क दुर्घटना के विभिन्न कारणों की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंः एसडीओB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >