सिर्फ 14 डिसमिल जमीन के कारण हुआ 'मौत' का सौदा! पढ़ें पड़हा राजा हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी

Soma Munda Murder Case: खूंटी पुलिस को पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है. जमीन विवाद और CNT जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के विरोध के कारण हुई इस हत्या के सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शूटर्स का पैदल मार्च निकाला.

Soma Munda Murder Case, खूंटी : खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल पुलिस ने सोमा मुंडा पर गोली चलाने वाले सभी शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की पूरी गुत्थी सुलझा दी है. बुधवार को गिरफ्तार किये गये 5 आरोपियों को खूंटी पुलिस पैदल परेड मार्च कराते हुए एसपी कार्यालय गयी, जिसके बाद एसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी.

किस वजह से दिया गया था घटना को अंजाम

पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या 7 दिसंबर 2026 को खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआ दाग गांव में तालाब के पास हुई थी. हत्या के पीछे का मुख्य जमीन विवाद था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी दानियल सांगा और सोमा मुंडा के बीच पिछले 10-12 वर्षों से 14 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. दानियल ने यह जमीन रजिस्ट्री कराई थी, लेकिन सोमा मुंडा वहां निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे थे.

Also Read: धनबाद सदर अस्पताल का रास्ता बंद होने पर भड़के अधिवक्ता, बोले- गुरुवार से बंद कर देंगे कोर्ट का कामकाज

अवैध खरीद-बिक्री पर लगातार आवाज उठाते थे सोमा मुंडा

पुलिस अधीक्षक ने बताया यह भी बताया कि सोमा मुंडा स्थानीय स्तर पर CNT जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ लगातार आवाज उठाते थे. उन्होंने जड़प्पा गांव में 30-32 एकड़ जमीन की बिक्री को ग्राम सभा के माध्यम से रोक दिया था. इसके बाद से कई जमीन कारोबारी उनसे नाराज थे.

किन किन लोगों की हुई गिरफ्तारी

खूंटी की एसआईटी ने जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें सुमित दंगल सांड, मारकुस सांगा, रोशन मिचियारी, संदीप खलखो, संतोष दंगल सांड शामिल हैं. उनके पास से हत्या में प्रयोग किये गये देसी पिस्तौल, चार जिंदा गोलियां, रेकी में इस्तेमाल किये गये टाटा टियागो कार, पल्सर मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और घटना के वक्त शूटरों द्वारा पहने जैकेट, हेलमेट और जूते को बरामद किया गया है.

झारखंड बंद का भी किया गया अह्वान

सोमा मुंडा की हत्या के बाद पूरे झारखंड में आक्रोश फैल गया था और झारखंड बंद का आह्वान किया गया था. पुलिस की इस बड़ी सफलता से अब पूरे मामले की गुत्थी सुलझ गयी है. पुलिस का भी दावा है कि उन्होंने मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया है और आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद रांची में सरस्वती पूजा में बजा डीजे, महिला को हार्टअटैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >