शिविर में छह मरीजों का इलाज के लिए चयन

मंगलवार को स्थानीय गोपद कॉम्प्लेक्स में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. अल्मा मेटर संगठन, इंगा हेल्थ फाउंडेशन और प्रोजेक्ट स्माइल ऑपरेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय गोपद कॉम्प्लेक्स में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जन्मजात कटे होंठ और कटे तालु के छह मरीजों की पहचान की गयी. वहीं उनका चयन आगे के इलाज के लिए किया गया. संस्था द्वारा मरीज तथा उसके माता-पिता अथवा अभिभावक के आने-जाने, रहने तथा खाने-पीने का खर्च वहन किया जायेगा. इलाज के लिए चयनित मरीज की सर्जरी और दवाएं भी बिल्कुल मुफ्त उपलब्भ रहेगी. मालूम हो कि संस्था द्वारा इस तरह के शिविरों का आयोजन कर विभिन्न गांवों व शहरों से जन्मजात कटे होंठ व कटे तालु के मरीजों का इलाज कराया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >