स्कूल बचाओ अभियान के तहत एसएफआई का कार्यक्रम 30 को

स्टूडेंट फेडरेशन की पंच परगना इकाई की बैठक

बुंडू. स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की पंच परगना इकाई की बैठक बुंडू स्थित कुशवाहा धर्मशाला में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सह केंद्रीय कमेटी सदस्य आईसी घोष बुंडू पहुंची बुंडू बिरसा चौक में छात्र-छात्राओं ने माला पहनकर स्वागत किया. आइसी घोष और एसएफआई के राज्य संयोजक दानिश ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बैठक में पंच परगना किसान कॉलेज, संत जेवियर इंटर कॉलेज, अमानत अली इंटर कॉलेज, तमाड़ इंटर कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज की छात्र-छात्राएं शामिल हुई थी. बैठक को संबोधित करते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आइसी घोष ने कहा झारखंड में छात्र संघ का चुनाव न होना दुर्भाग्य है तथा केंद्र सरकार द्वारा स्कूल को मर्ज करने तथा स्कूल को बंद करने की नीति के खिलाफ स्कूल बचाओ अभियान के तहत 30 जनवरी महात्मा गांधी शहादत दिवस के अवसर पर विभिन्न कॉलेजों में संगठन के द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से खुशबू कुमारी, दीया चंद्र देव, जगमोहन मुंडा, सूरज कुमार, सुषमा किशोर दास, बंसी कुमार, नीलम सरदार, अमन कुमार, अर्जुन कुमार, सुमित कुमार मुंडा, मंत्ती कुमारी, सुरजू मुंडा, सावनी कुमारी, नेहा कुमारी, सीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, बेबी कुमारी समेत समेत अनेक छात्रगण मौजूद थे

स्टूडेंट फेडरेशन की पंच परगना इकाई की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >