स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल

खूंटी-रांची मुख्य पथ पर कालामाटी में पेट्रोल पंप के समीप स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल

खूंटी. खूंटी-रांची मुख्य पथ पर कालामाटी में पेट्रोल पंप के समीप स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार अरगोड़ी निवासी हंगरा सांगा (35) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार की शाम की है. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौजूद लोगों ने घायल को सदर अस्पताल खूंटी उपचार के लिए पहुंचाया. टक्कर की घटना के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया. जिससे चालक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार हंगरा सब्जी बेच कर कालामाटी बाजार से लौट रहे थे. इसी के क्रम में बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे. इसी दौरान टक्कर की घटना हुई. टक्कर के बाद पूरी तरह बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >