कान में जावा फूल, अखड़ा में पारंपरिक नृत्य; डौगड़ा में सरना धर्म सोतोः समिति ने मनाया करम पर्व

डौगड़ा में सरना धर्म सोतोः समिति द्वारा करम पर्व का आयोजन किया गया. जावा फूल, पारंपरिक नृत्य और धर्मगुरुओं द्वारा सुनाई गई करम की कहानी ने पर्व को यादगार बनाया.

खूंटी. सरना धर्म सोतोः समिति केंद्र डौगड़ा में मंगलवार को करम पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. धर्मगुरु बगरय ओड़ेया और भैयाराम ओड़ेया की अगुवाई में पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गयी.

पूजा से पहले नौ प्रकार के बीजों से तैयार जावा और करम डाली को अखड़ा में स्थापित किया गया. जावा फूल को सौहार्द और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. पुरुषों ने कान और महिलाओं ने बालों में जावा फूल लगाकर अखड़ा में पारंपरिक नृत्य किया.

धर्मगुरु सोमा कंडीर ने करम की कहानी सुनाते हुए कहा कि करम केवल पर्व नहीं, बल्कि जीवन को समृद्ध बनाने का अवसर है. मौके पर बिरसा कंडीर, मंगा ओड़ेया, सुखराम पूर्ति, सुगना पहान, टुटी ओड़ेया, नरसिंह तोपनो, मधियाना धान, जीतनाथ पहान और बुधराम मुंडा समेत क्षेत्र के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >