डुमरगड़ी में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन

कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी में गुरुवार को धूमधाम से सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी में गुरुवार को धूमधाम से सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सरहुल मिलन समारोह में परंपरागत वेशभूषा, ढ़ोल नागड़ा के थाप पर सांस्कृतिक खोड़हा नृत्य प्रस्तुत किया गया. डुमरगड़ी सरहुल मिलन समारोह के अध्यक्ष अजित मुंडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को सरहुल की बधाई दी. उन्होंने प्रकृति को बचाने का अपील किया. कहा कि जल, जंगल, जमीन हम सभी को मिलकर बचाना है. प्रकृति की रक्षा हम सभी समुदाय को मिलजुल करना है. सभी पर्व त्यौहार को इसी तरह बनाएं. जिसमें हमारा भाईचारा बना रहेगा. सरहुल हमारा मुख्य पर्व है और हम सभी को इसे बेहतर तरीके से मनाना चाहिए. सरहुल मिलन में आये सभी पहान, ग्राम प्रधान और अतिथियों को सरना गमछा देकर कर सम्मानित किया गया. आयोजन समिति द्वारा सरहुल मिलन समारोह में आये सभी के लिए चना, गुड़ व शरबत, पानी कि व्यवस्था किया गया. कार्यक्रम पर मुख्य रूप से पहान नरेंद्र कच्छप, ग्राम प्रधान प्रेम होरो, फुलमनी तिग्गा, बीर सिंह मुंडा, राम मुंडा, संजय केरकेट्टा, जीवन तिर्की, जागरण उरांव, रंजीत मुंडा, चुनिया मुंडा, दीपक आईंद, अरुण उरांव, जादू महली, गंदूर आईंद, असरफ उरांव, सुखराम महली सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >