स्वदेशी वेशभूषा, भ्रमण, भजन, भवन व भोजन अपनाने का आह्वान

मातृ शक्ति को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

खूंटी. जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत बिनगांव स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को मातृ शक्ति को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अनिमा कुमारी, मुख्य वक्ता रीना कुमारी, पूनम कुमारी एवं संयोजिका रेणु कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुटुंब व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों को माताओं के माध्यम से अगली पीढ़ी तक पहुंचाना था. अतिथि परिचय एवं स्वागत रूना दीदी और प्रीति दीदी ने किया. मुख्य वक्ता रीना कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पांच परिवर्तन स्वदेशी वेशभूषा, स्वदेशी भ्रमण, भजन, भवन एवं भोजन को अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण माताओं की भूमिका से ही संभव है. पूनम कुमारी ने मातृ शक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए सशक्त एवं संस्कारयुक्त समाज निर्माण के लिए माताओं को प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा वीरांगनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.विद्यालय की बहनों द्वारा प्रस्तुत गीत हम ही मातृ शक्ति हैं ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया. कार्यक्रम का संचालन सोनाली ने किया, जबकि प्रश्नोत्तरी का संचालन खुशनुमा दीदी ने किया. इस अवसर पर माता प्रभा देवी को सम्मानित किया गया.

शिशु मंदिर बिनगांव में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजितB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >