मुरहू में संस्कार शिविर का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर कोड़ाकेल मुरहू में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. एकल अभियान मुरहू के तत्वावधान में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर कोड़ाकेल मुरहू में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एकल अभियान के तहत गांवों में संस्कार की शिक्षा देने पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर संच अध्यक्ष डॉ डीएन तिवारी ने कहा कि मनुष्य अपना कर्तव्य भूलता जा रहा है. मनुष्य के जीवन का उद्देश्य सेवा करना है. आजकल लोग माता-पिता वृद्ध की सेवा नहीं करना चाहते हैं, उन्हें परेशान करते हैं, वृद्धाश्रम भेज देते हैं. अगर कोई ऐसी गलत करता है, तो परमात्मा उसे अपार दुःख देंगे. उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में संस्कार भरने की जरूरत है, ताकि समाज सही दिशा में अग्रसर हो. बुद्धेश्वर सिंह ने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से सभी गांवों में संस्कार सहित धर्म शास्त्रों की शिक्षा – सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.. मौके पर महेंद्र सिंह मुंडा, ध्रुवेन्द्र भास्कर सहित आचार्य गण उपस्थित थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >