खूंटी. संकल्प इंस्टीट्यूट, खूंटी में रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों, नशामुक्ति और अपनी भाषा-संस्कृति को बचाने के लिए जागरूक किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मुख्य अतिथि खूंटी थाना के सब-इंस्पेक्टर सुधीर कुमार थे.
मेहनत और निरंतर प्रयास से मिलेगी सफलता
मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में संकल्प इंस्टीट्यूट के बेहतर परिणाम की सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और लगातार प्रयास करते रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि दस किताबें एक बार पढ़ने के बजाय एक अच्छी किताब को दस बार पढ़ना अधिक उपयोगी हो सकता है. उन्होंने महान वैज्ञानिकों और सफल लोगों के उदाहरण देते हुए कहा कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए. दृढ़ संकल्प के साथ लगातार प्रयास करने से सफलता हासिल की जा सकती है. सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों को अफीम की खेती और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की.
गरीबी क्षमता की पहचान नहीं
संस्थान के निदेशक ने कहा कि गरीबी किसी विद्यार्थी की क्षमता तय नहीं करती. अच्छे अंक सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन नैतिक मूल्य और अच्छे संस्कार ही व्यक्ति को महान बनाते हैं. ग्लोबल पब्लिक स्कूल, खूंटी के निदेशक अजय कुमार ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण आधार है. विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर अनुशासित तरीके से आगे बढ़ना चाहिए.
अपनी संस्कृति से जुड़ने का संदेश
कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाइक, बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तोरपा के निदेशक और नागपुरी कलाकार विशेष रूप से मौजूद रहे. उन्होंने नागपुरी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की.
निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का लाभ
जन शिक्षण संस्थान की प्रभावती देवी ने कौशल विकास और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. गायत्री परिवार के सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों का संदेश दिया.
उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगी परीक्षा की कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. लक्ष्मण तिडू ने प्रथम, शिवानी कुमारी ने द्वितीय और संदीप नाग ने तृतीय स्थान हासिल किया. रेनू तिर्की, नमन कुमार मांझी, प्रतिमे हेमरोम और सागी हस्सा समेत अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया.
कंप्यूटर कक्षाओं में टॉप-10 में जगह
जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा हासिल करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया. कंप्यूटर कक्षाओं में टॉप-10 में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया.
नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. इसमें शराब और अन्य
