रमजान माह के तीसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को अदा की गयी.
खूंटी.
रमजान माह के तीसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को अदा की गयी. इस अवसर पर खूंटी के सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ रोजेदारों ने नमाज पढ़ी. जुम्मे को लेकर खूंटी कर्रा रोड स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने नमाज अदा करायी. मस्जिद ए जोहरा पाशा कालोनी में हाफिज मोहम्मद साजिद, मदीना मस्जिद जन्नत नगर खूंटी में मौलाना अयाज अहमद खान और मस्जिद ए कौशर में हाफिज यूनुस ने नमाज अदा करायी. वहीं मदरसा अरबिया इस्लामिया कासिमुल उलूम आजाद रोड खूंटी में मुफ्ती मोहम्मद आरिफ ने नमाज अदा की. सभी मस्जिदों और मदरसा में नमाजियों की खासी भीड़ देखी गयी. नमाज के बाद सभी लोगों ने पूरे विश्व में शांति कायम होने की दुआ मांगी. साथ में अपने मुल्क की तरक्की के लिए भी दुआ मांगी. इसी के साथ रोजेदार अब ईद की तैयारियों में जुटने लगे हैं.
चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.
चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.
खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.