बैंक से जुड़े मामले को अविलंब निष्पादित करें

बैंकों से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर बीडीओ स्मिता नगेशिया, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, सभी बैंक के शाखा प्रबंधक की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की.

कर्रा.

प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बैंकों से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर बीडीओ स्मिता नगेशिया, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, सभी बैंक के शाखा प्रबंधक की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की. जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. समीक्षा के क्रम में जेएसएलपीएस के लंबित आवेदन का निष्पादन करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि कर्रा प्रखंड अंतर्गत जितने भी नागरिक सुविधा केंद्र, बीसी जो काम नहीं कर रहें है, उन सभी को हटाकर दूसरा चयन करें. उनके उदासीन रवैया के कारण बैंकों में भीड़ बढ़ते जा रही है. बीडीओ ने विभिन्न तरह की योजनाओं का बैंक से जुड़े मामले को अविलंब निष्पादन करने का निदेश दिया.

बीडीओ ने बैंकों के मामलों की समीक्षा कीB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >