कर्रा प्रखंड में उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

प्रखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया.

कर्रा. प्रखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिसमें कर्रा चौक में समाजसेवी विनोद भगत, कर्रा थाना में थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेमब्रम, जरियागढ़ थाना में थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार, वनविभाग के कार्यालय में वनपाल राकेश कुमार, सीएचसी में डॉक्टर अनिता कुमारी, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन रश्मि कुमारी, प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख, पटेल बीएड कॉलेज में प्रिंसिपल अनुराधा कुमारी, चाणक्य पब्लिक स्कूल लोधमा में निदेशक अयोध्या केशरी, लिटल हार्ट स्कूल बिरदा में समाजसेवी ज्योत्सना केरकेट्टा, पुलिस पिकेट लोधमा में पिकेट प्रभारी निशा कुमारी,पंचायत सचिवालय में वहां की मुखिया ने झंडा फहराया. स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व मार्च पास प्रस्तुत किया गया.

आंदोलनकारियों को मिला प्रमाण पत्र:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्रा प्रखंड के 251 झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को अंचल कार्यालय कर्रा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. सम्मानित किये जाने वाले झारखंड आंदोलनकारियों में विजय सिंह, मकसूद अंसारी, महादेव मुंडा, हेमंत तोपनो, फ्रैंकलिन धान, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, सुनील होरो, भिमसेंट संगा, सुनिता मिंज, इसरत बानो, सूरज गोप, जुलयानी संगा, लाल सिंह मुंडा, सुलेमान धान, करमा मुंडा, लालू मुंडा आदि शामिल थे. इस मौके पर सीओ अन्वेषा ओना, बीडीओ स्मिता नगेशिया, सीआई सुकेश रंजन, हल्का कर्मचारी व अन्य कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >