सोनाहातू में विश्व व्यापक धर्म सम्मेलन आठ से

बुढ़ाबांध मैदान में पांच दिवसीय पांच परगना क्षेत्रीय मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

सोनाहातू. प्रखंड स्थित दानाडीह स्थित बाजारटांड़ बुढ़ाबांध मैदान में पांच दिवसीय पांच परगना क्षेत्रीय मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया है. मानस कार्यक्रम 8 फरवरी से 12 फरवरी तक होगा. इस कार्यक्रम में पांच परगना समेत ईचागढ़, पं बंगाल और ओड़िशा से भी नामी गिरामी मानस मंडली उपस्थित होंगे. इस मानस सम्मेलन के प्रवचन और भजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य के भागीदार बनें और अपने जीवन को सार्थक करें. कार्यक्रम के दौरान भंडारा की भी व्यवस्था की गयी है. यह जानकारी पांच परगना क्षेत्रीय मानस सम्मेलन के आयोजन समिति सोनाहातू के द्वारा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >