रविंद्र नाथ उरांव उर्फ लालू बूंडू नगर पंचायत के उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र उरांव उर्फ लालू निर्वाचन कार्यालय रांची में निर्विरोध चुने गये.

बुंडू. बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र उरांव उर्फ लालू निर्वाचन कार्यालय रांची में निर्विरोध चुने गये. उपाध्यक्ष पद के लिए अन्य किसी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया. वह बुंडू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 से नवनिर्वाचित पार्षद हैं. रविंद्र उरांव उर्फ लालू निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बातचीत में कहा कि नगर के सभी वार्ड क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा. वार्ड क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्या एवं छात्रों के प्रमाण-पत्र की कठिनाइयों का सबसे पहले निदान करने का प्रयास करूंगा. नगर क्षेत्र के कोई भी लोग घर से भी शिकायत व्हाट्सएप में करें, तो उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा. नवनिर्वाचित सभी पार्षदों ने शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ मिलजुल कर नगर की विकास करने सहयोग करने का वादा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >