खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष बनी रानी टूटी

नगर पंचायत चुनाव 2026 का परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया

प्रतिनिधि, खूंटी.

नगर पंचायत चुनाव 2026 का परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया. इसी के साथ शहर की सरकार तय हो गयी. नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष और सभी 19 वार्ड के प्रत्याशियों में विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी. अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार रानी टूटी ने विजय हासिल की. उन्हें कुल 9177 मत मिले. वहीं द्वितीय स्थान पर कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा को 5298 मत मिले और तृतीय स्थान पर झामुमो समर्थित सोनम बागे रहीं. उन्हें 2476 मत मिले. अध्यक्ष पद के लिए कुल 18,568 मत पड़े थे. जिसमें से 1617 मत रिजेक्ट हुए. निर्वाची पदाधिकारी एसी परमेश्वर मुंडा ने रानी टूटी को विजयी प्रत्याशी का प्रमाण पत्र प्रदान किया. उनके विजयी होने की घोषणा के बाद उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया और सभी ने उन्हें बधाई दी.

शहर का विकास ही प्राथमिकता :

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद रानी टूटी ने कहा कि इस जीत से बेहद खुश हैं. जीत में भारतीय जनता पार्टी का योगदान है. अध्यक्ष बनने पर अब शहर का विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि खूंटी को चमकाया जायेगा. सड़क, नाली, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करेंगे. वहीं जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करेंगे. कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव में कई गड़बड़ी हुई है. कई मत रिजेक्ट हो गये. इवीएम से चुनाव होता तो बेहतर रहता. ज्ञात हो कि रानी टूटी पूर्व में भी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर रह चुकी है. वहीं उनके पति स्व मदिराय मुंडा भी नगर पंचायत के अध्यक्ष बने थे.

शहर का विकास पहली प्राथमिकता

वार्ड पार्षद के विजयी प्रत्याशी

वार्ड संख्याविजेता

01दिनेश कुमार महतो

02सुमित्रा कुमारी

03दिनेश कुमार महतो

04हेमंती कुमारी

05अनिता टूटी

06सीखा देवी

07अनूप कुमार साहू

08शशांक शेखर

09बिनय नायक

10मो खालिद हुसैन

11संदीप स्मित होरो

12अनिल कच्छप

13जूही प्रियंका तोपनो

14 सेरोफिना मड़की

15कविता वर्मा

16 इंजलिना हेमरोम

17आनंद मसीह तिड़ू

18गंगू टूटी

19ममता कुमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >