प्रखंड के कोरला में रामोत्सव मनाया गया

प्रखंड के कोरला ग्राम में रविवार को रामोत्सव मनाया गया.

तोरपा. प्रखंड के कोरला ग्राम में रविवार को रामोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकश रंजन, खूंटी जिलाअध्यक्ष विनोद जायसवाल, जिला मंत्री एमपी सिंह ने हिन्दू संगठन को मजबूत करने की पर बल दिया. जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने बताया कि खूंटी जिला में इस तरह के 150 कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. यह कार्यक्रम दो अप्रैल तक चलेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण सिंह (सोटेया) व उमेश मांझी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई. मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पुरेन्दर मांझी सहित आस पास के गांव के लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में गुमडु, सोटेया, तिरला, बारकुली, डोड़मा, सुंदारी के नवयुवकों ने भी अपनी बात रखी. अगला कार्यक्रम रविवार को धोबी सोसो में करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >