पेयजल की समस्या का जिला प्रशासन करेगा त्वरित समाधान

समस्या के समाधान के लिए डीसी ने उठाये कदम, जारी किये गये संपर्क नंबर

खूंटी. गर्मी मौसम के आहट से ही जिले में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है. कुछ जगहों से जलस्तर नीचे जाने और चापाकल खराब होने की सूचना मिल रही है. इसे देखते हुये पेयजल की समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन अभी से तैयारी में जुट गयी है. उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खूंटी द्वारा विभिन्न प्रखंडों में पेयजल योजनाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए संपर्क व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित नलकूप, लघु तथा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं में यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या खराबी उत्पन्न होती है, तो संबंधित प्रखंड के कनीय अभियंताओं से सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खूंटी के कार्यालय में कार्य दिवसों पर प्रातः दस बजे से शाम पांच बजे तक नियंत्रण कक्ष भी संचालित किया जा रहा है. जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए नकल मुंडा (मो- 8507124577), राजेश कुमार मुंडा (मो- 9304500296) तथा मो. शौकत अख्तर (मो- 7004124058) से संपर्क किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित कनीय अभियंताओं के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. प्रखंडों में पदस्थापित कनीय अभियंताओं से भी सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इनमें खूंटी (ग्रामीण) प्रखंड के कनीय अभियंता पंडित कुमार महतो (मो- 9934173014), अड़की प्रखंड के कनीय अभियंता जीतमोहन सिंह मुंडा (मो- 8210634202), मुरहू प्रखंड के कनीय अभियंता ऋषि राज (मो- 9163606099), कर्रा प्रखंड के कनीय अभियंता राकेश कुमार यादव (मो- 9546268147), तोरपा प्रखंड के कनीय अभियंता आशीष खलखो (मो- 8210147568) तथा रनिया प्रखंड के कनीय अभियंता विजय कुमार मंडल (मो- 9431948355) शामिल हैं. इसके अतिरिक्त शिकायतों के समन्वय और निगरानी के लिए अश्विनी कुमार हेम्ब्रम (मो- 6207899686) को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. उपायुक्त ने जिले वासियों से पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित कनीय अभियंता, नियंत्रण कक्ष अथवा विभागीय टोल फ्री नंबर 18003456502 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा विभाग के पोर्टल में भी शिकायत दर्ज की जा सकती है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खूंटी के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

टोल फ्री नंबर 18003456502 या विभागीय पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं

समस्या के समाधान के लिए डीसी ने उठाये कदम, जारी किये गये संपर्क नंबरB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >