भगवान भरोसे सड़कः मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने बीच सड़क पर की पूजा-अर्चना

खूंटी में जर्जर सड़क की मरम्मत न होने से परेशान ग्रामीणों ने बीच सड़क पर पूजा-अर्चना कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का अनोखा तरीका अपनाया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सालों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन अबतक कोई पल नहीं हुई.

खूंटी: बदहाल सड़क की प्रशासनिक अधिकारियों से मरम्मत की मांग करते-करते थक चुके ग्रामीणों का विरोध करने का एक अनोखा तरकीब अपनाया है. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पिछले एक साल से गुहार लगाने के बाद भी जब बिचना-बांधटोली सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीणों ने गुरुवार को अलग अंदाज में अपना विरोध जताया. ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के बीच पूजा-अर्चना शुरू कर दी और उन्हीं से सड़क बनवाने की मन्नते मांगी. ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें भगवान की कृपा से ही सरकार और प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर जाने की उम्मीद है.

पाहन और पुजारी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने की पूजा

बिचना से बांधटोली तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क पर बांधटोली मोड़ के पास पाहन रॉकन और पुजारी छत्रपाल नाथ कर की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने करीब 15 मिनट तक सड़क के बीचों-बीच अगरबत्ती जलाई, सखुआ के पत्तों पर सिरनी और फूल अर्पित कर सिंगबोंगा और ग्राम देवताओं से सड़क की मरम्मत के लिए प्रार्थना की. मौके पर घाघरा और गानालोया गांव के ग्रामीणों के साथ राहगीर भी शामिल हुए.

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. उनका कहना है कि पहले सड़क अच्छी स्थिति में थी, लेकिन खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर पेलौल के समीप बनई नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भारी वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होने लगा. इससे पूरी सड़क बुरी तरह टूट गई.

कोई समाधान नहीं निकला तो भगवान को सुनाई पीड़ा

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात के दौरान पानी भर जाता है. इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि घाघरा ग्रामसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद श्रमदान कर कुछ स्थानों पर सड़क की मरम्मत भी की गई थी. इसके अलावा कई बार आवेदन देकर प्रशासन से सड़क बनाने की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. अंततः लोगों ने भगवान से प्रार्थना कर अपनी पीड़ा और बेबसी जताने का फैसला किया. गौरतलब है कि इससे पहले नेशनल हाईवे-20 पर सांडीगांव के पास वर्षों तक अधूरी पड़ी सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर मुर्गी की बलि देकर पूजा की थी. अब घाघरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी सड़क पर पूजा-अर्चना कर प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है. पूजा में पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल गौंझू, ग्राम प्रधान फागू मुंडा, ग्राम सचिव प्रसुन्न कुमार मांझी, टूना मुंडा, शिव कुमार महतो, ओंगा मुंडा, चैतू मुंडा, भंवरा महतो, बिरसा पाहन, बेला मुंडा, सुखराम मुंडा, जगन्नाथ कुम्हार, मंगरा मुंडा, बलदेव मुंडा, जेठू कुम्हार समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >