जुलूस ए मुहम्मदी पांच को निकलेगा

खूंटी में पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस ए मुहम्मदी निकाला जायेगा.

खूंटी. खूंटी में पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस ए मुहम्मदी निकाला जायेगा. इसके लिए मदीना मस्जिद वेलफेयर कमेटी ने जिला प्रशासन से जुलूस निकालने की अनुमति मांगी है. तय किये जा रहे कार्यक्रम के मुताबिक जुलूस ए मुहम्मदी पांच सितंबर को जन्नत नगर से निकाला जायेगा, शहर के जो लियाकत अली लेन रोड से होते हुए कर्रा रोड, आजाद रोड, मेला टांड़, भगत सिंह चौक, मेन रोड, नेताजी चौक से होकर वापस जन्नत नगर में आयेगा, यहां जुलूस की समाप्ति की जायेगी. वहीं पैगंबर के जन्मदिन को लेकर 31 अगस्त को जलसा का आयोजन भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >